पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोबेल पुरस्कार विजेता का होगा अभिनंदन

नोबेल पुरस्कार विजेता का होगा अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी विदिशा आएंगे। उनके आगमन पर शहर में कई कार्यक्रम होंगे। कई संस्थाएं उनका अभिनंदन करेंगी। शाम 6.30 बजे जालौरी गार्डन में छोटी हवेली परिवार द्वारा सम्मान समारोह रखा गया है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुणाल चौधरी, सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम, पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, राऊ विधायक जीतू पटवारी, मुकेश टंडन, रुद्रप्रतापसिंह शामिल होंगे।
श्री सत्यार्थी सदर्न एक्सप्रेस से आएंगे। इस मौके पर श्रीसाईं सेवा समिति द्वारा स्टेशन पर स्वागत किया जाएगा। मंगलवार को शहर को श्री सत्यार्थी के आगमन की खुशी में दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।