नि:शुल्क नेत्र शिविर आज
विदिशा। पूज्यसिंधी पंचायत द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विजन सेंटर सिंधी कालोनी में लगाया जाएगा।
पंचायत के सचिव वासुदेव धनवानी ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों का चयन आपरेशन के लिए किया जाएगा उन्हें बसों से सेवा सदन बैरागढ़ ले जाया जाएगा। मरीजों का चाय, नाश्ता भोजन सिंधी धर्मशाला में कराया जाएगा। संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरुमुखदास छुगानी ने बताया कि बैरागढ से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ डा. प्रेरणा उपाध्याय, डा. रश्मि आप्टे, डा. समता पटेल, डा. मानसी किसनानी, डा. कविता गुप्ता, डा. अर्चना बंसल, डा. सपना प्रशांत, डा. शुभाराय, डा. रोहिणी गर्डे, डा. सोनल गोरे आएंगे।