अभद्रता का आरोप लगाया
अभद्रता का आरोप लगाया
विदिशा।युवा भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने एसपी धर्मेंद्र चौधरी को शिकायती आवेदन देकर रेलवे थाना प्रभारी रजनी श्रीवास्तव पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। श्री जैन ने आरोप में कहा कि वे पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन लोगों के बारे में जानकारी लेने गए थे तब उन्हें छोडऩे के लिए रिश्वत की मांग की गई। थाना प्रभारी रजनी श्रीवास्तव ने इन आरोपों को गलत बताया है।