- Hindi News
- गंजबासौदा| पिछलेदो दिनों में मावठ की बारिश होने से किसानों
गंजबासौदा| पिछलेदो दिनों में मावठ की बारिश होने से किसानों
गंजबासौदा| पिछलेदो दिनों में मावठ की बारिश होने से किसानों के चेहरों पर चमक गई है। इस बारिश से बिगड़ती फसलों को जीवनदान मिला है। इससे उनको सिंचाई से राहत मिली। किंतु फसलों में छिड़कने के लिए यूरिया मिलने से किसान परेशान है। कई स्टाकिस्ट रविवार को मौके का फायदा उठाने से नहीं चूके। जरुरत मंद किसानों ने त्योंदा रोड के एक दुकानदार से 600 रुपए बोरी के भाव से यूरिया खरीदा और फसल में छिड़काव कराया। किसानों का कहना है कि एक दिन भी यूरिया के उपयोग से चूके तो खेत में नमी का फायदा नहीं मिल पाएगा। बारिश होने के कारण अभी जमीन गीली है। ऐसे में यूरिया घुलकर पौधे को संबल प्रदान करेगा। जमीन सूखने पर यूरिया डाला तो खेत में पानी देना पड़ेगा। कृषि विभाग के सूत्रों ने बताया िक रविवार को विदिशा में यूरिया का रैक चुका है। सोमवार से पर्याप्त खाद मिलना प्रारंभ हो जाएगी। इन दिनों गेहूं और चने की फसल को पानी और यूरिया की जरुरत हैं। वैसे भी तहसील में औसत से 25 सेंमी कम वर्षा हुई है।
यूरिया के लिए हो रहे परेशान