गर्ल्स स्कूल में हुआ नेत्र परीक्षण
गर्ल्स स्कूल में हुआ नेत्र परीक्षण
वििदशा| संतश्री हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट, सेवा सदन विजन सेंटर एवं रोटरी क्लब आफ ग्रेटर द्वारा एमएलबी गर्ल्स स्कूल में छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।
रोटरी ग्रेटर के सचिव दिनेश रामानी ने बताया कि जिन बच्चों को चश्मों की आवश्यकता होगी उन्हें 15 दिनों बाद विजन सेंटर से चश्मे दिए जाएंगे। आपरेशन के लिए चुने गए छात्रों को बैरागढ़ ले जाया जाएगा। नेत्र परीक्षण 15 सितंबर तक सुबह 11.30 बजे से चार बजे तक चलेगा। विद्यालय में आसपास के 16 स्कूलों के बच्चे भी चैकअप कराएंगे। रोटरी ग्रेटर के अध्यक्ष सुरेश मोतियानी ने कहाकि सेवा के इस कार्य को हम विदिशा के 215 स्कूलों में साल भर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण आयोजित कर जारी रखोगे। रोटरी ग्रेटर के एजी चंद्रमोहन अग्रवाल ने प्राचार्य मांडवी विदुआ के अच्छे कार्यों की सराहना की। शिक्षिका इला श्रीवास्तव के आग्रह पर मुख्य अतिथि शशांक भार्गव ने स्वच्छ पानी की व्यवस्था का आश्वासन दिया। प्राचार्य मांडवी विदुआ ने कहाकि रोटरी ग्रेटर ने पूर्व में भी हमें फर्नीचर दिया हैै। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा ने किया तथा आभार मधुबाबू अग्रवाल ने माना।