पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू पीड़ित की मौत

स्वाइन फ्लू पीड़ित की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नटेरन। नटेरनके ग्राम सेऊ में स्वाइन फ्लू से 28 वर्षीय महिला कमलेश पति रामबाबू धाकड़ 28 वर्ष की शानिवार शाम 7:30 बजे भोपाल के नेशनल हास्पिटल में मौत हो गई है। घटना के बाद से ग्राम सेऊ में मातम और स्वाइन फ्लू की दहशत का माहौल है। मृतका के जहां दो छोटे बच्चें हैं, वहीं मृत्यु के दौरान गर्भवती थी। पति रामबाबू ने शासन स्वास्थ विभाग पर इलाज में मदद करने का आरोप लगाया है।

हादसेमें दो की मौत

नटेरन।नटेरनथानांतर्गत बीती रात ग्राम घटवाई के पास विदिशा-अशोकनगर मार्ग पर टैंकर जीप में हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में एक व्यक्ति संजय पुत्र बाबूलाल वाल्मीकि की पुष्टि हुई है।