अरेरा क्लब ने 1 विकेट से जीता मैच
विदिशा। 45वींकनारा क्रिकेट ट्राफी के तहत चल रहे टूर्नामेंट रविवार को हुए मुकाबले में अरेरा क्लब भोपाल ने कनारा क्रिकेट क्लब विदिशा को एक विकेट से हरा दिया है। कनारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी की। सिर्फ तीन बल्लेवाजों को छोड़कर अन्य खिलाड़ी जल्द जल्दी आउट हो गए थे। जवाब में अरेरा क्लब भोपाल ने 9 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कराई। शकील अहमद ने बताया कि एक विकेट से अरेरा क्लब भोपाल ने विदिशा की कनारा क्रिकेट क्लब से यह मैच जीता है। सोमवार को नागपुर बीना के बीच मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दर्शकों का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर शाट के बाद दर्शक बल्लेबाज का तालियों से उत्साहवर्धन करते नजर आए।