- Hindi News
- चुनाव में जीत के बाद आगे रहे उम्मीदवारों ने निकाले जुलूस
चुनाव में जीत के बाद आगे रहे उम्मीदवारों ने निकाले जुलूस
कार्यालय संवाददाता| वििदशा/कुरवाई
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में हुए जिला परिषद सदस्य एवं जनपद सदस्यों की मतगणना महाविद्यालय परिसर में की गई। अधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। निर्वाचित उम्मीदवारों में जिला परिषद सदस्य पद पर पूजा पुत्री सुभाष बोहत ने पूर्व राजस्व मंत्री रघुवीरसिंह सूर्यवंशी की पुत्र वधु ममता महेन्द्रंिसह वकील को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अंबानगर वार्ड से सुभाषनी पुत्री सुभाष बोहत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंचमलाल सप्रे को पछाड़ा। इसी क्रम में जिला पंचायत वार्ड क्रं. 13 से कमलाबाई बहादुरसिंह ने गीताबाई भारतसिंह को पछाड़ा। जनपद के वार्ड क्रमांक 15 से उषाबाई प|ी कुंवरसिंह ने जनपद अध्यक्ष सुमन तिवारी को पछाड़ा। वार्ड क्रमांक 21 से घनश्याम तिवारी ने जनपद सदस्य मुकेश तिवारी को पछाड़ा। इसी तरह वार्ड क्रमांक 5से गौतमसिंह ने वरिष्ठ नेता थानसिंह चौहान को पछाड़ा। वार्ड क्रमांक 1 से मोहरसिंह कलावत, वार्ड क्रमांक 2 से पन्नालाल अहिरवार , वार्ड क्रमांक 3 से जमनाबाई , वार्ड क्रमांक 4 से भूरीबाई , वार्ड क्रमांक 6 से सुरेन्द्रसिंह दांगी, वार्ड क्रमांक 7 से मुन्नीबाई शर्मा , वार्ड क्रमांक 8 से संध्या चौहान , वार्ड क्रमांक 9 से खिलानंिसह , वार्ड क्रमांक 10 से सुधीर उपाध्याय, वार्ड क्रमांक 11 से आशिया हनीफ खां , वार्ड क्रमांक से चुन्नू खां , वार्ड क्रमांक 13 से हीराबाई , वार्ड क्रमांक 14 से सीताराम, वार्ड क्रमांक 16 से प्रेमनारायण तिवारी, वार्ड क्रमांक 17 से सेवन्ती बाई, वार्ड क्रमांक 18 से शान्तिबाई कम्मोदा , वार्ड क्रमांक 19 से मूलचंद , वार्ड क्रमांक 20 से यमुनाबाई पंथी , वार्ड 22 से मंजू संजय , वार्ड 23 से कालूराम माते , वार्ड 24 से लक्ष्मीबाई अपने प्रतिद्वंदी से आगे रहीं।