विदिशा। रविवार शाम को प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह ने शहर का हाल देखा। वे लालधाऊ और करैयाखेड़ा क्षेत्र में पहुंचे और जानकारी ली।
इस दौरान उनके साथ विधायक कल्याणसिंह दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष तोरणसिंह, मंडलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कलेक्टर एमबी ओझा, एसडीएम एकेसिंह, सीएमओ आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे। मंत्री ने वार्डों में विकास के निर्देश दिए।