ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया
गंजबासौदा। रविवारशाम को मुंबई से वनकटवा छावनी जिला बस्ती उप्र जा रही एक महिला ने डाउन 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस में एक शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद महिला को गंजबासौदा स्टेशन पर उतारकर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी दिनेश वर्मा अपनी प|ी 22 वर्षीय मनीषा वर्मा को लेकर अपने गांव वनकटवा छावनी उप्र जा रहे थे। ट्रेन जब विदिशा स्टेशन से गुजरी तक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। ट्रेन में मौजूद एक बजरंग दल कार्यकर्ता ने गंजबासौदा अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। ट्रेन जब तक स्टेशन पहुंचती तब तक महिला ने एक बालक को जन्म दे दिया था। बोगी में मौजूद महिलाओं ने कपड़ों की आड़ करके महिला को प्रसव कराया।
बाद में गंजबासौदा स्टेशन पर महिला को उतारकर शाम सवा पांच बजे अस्पताल में भरती कराया गया। यहां से शाम सवा सात बजे महिला को विदिशा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बच्चे का जन्म समय पूर्व हुआ है। उसे ढाई किलो का होना था जबकि उसका वजन केवल 1.300 किलो ग्राम था।