अभियान को लेकर युवा मोर्चा की रैली आज
विदिशा। युवामोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर 9 फरवरी को रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 2 बजे से माधवगंज से शुरू होगी और बजरिया पहुंचकर समापन होगा। जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि इस दौरान युवाओं को सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली के लिए जिलेभर में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।