- Hindi News
- बुंदेलखंडी फिल्म में सुनने को मिलेंगे यशोदा के गीत
बुंदेलखंडी फिल्म में सुनने को मिलेंगे यशोदा के गीत
शहरकी गायिका यशोदा लोधी के स्वर बुंदेलखंडी फिल्म अपना गांव है सबसे प्यारा में भी सुनने को मिलेंगे। ये फिल्म मार्च के पहले सप्ताह में रिलीज होगी। पूरी फिल्म गांव से शहरों की तरफ हो रहे पलायन को लेकर है। यशोदा बताती हैं कि गीतों में बुंदेलखंडी टच है जो यहां के लोगों को बहुत पसंद आएगा। ग्राम छीरखेड़ा निवासी यशोदा लोधी जयहिंद जागरण ग्रुप के माध्यम से गीतों की प्रस्तुति भी देती हैं। वे अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण, अनूप जलोटा सहित कई प्रसिद्ध गायक कलाकारों के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
यशोदा बताती हैं कि जब वे कॉलेज में पढ़ती थीं तब से गायन की तरफ रुझान बढ़ा। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के इंद्रा कला संगीत विश्वविद्यालय से एमए किया। वे आस्था, ईटीवी, साधना, संस्कार, सहारा आदि चैनलों पर अपने गीतों की प्रस्तुति दे चुकी हैं।
यशोदा लोधी