पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदिशा की रामलीला के प्रमुख पात्र जो कर रहे है रामचरित की लीला

विदिशा की रामलीला के प्रमुख पात्र जो कर रहे है रामचरित की लीला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारों दर्शक देखेंगे रावण वध

रामलीलाके दौरान राजसी वेशभूषा में मुकुट और शस्त्र धारण करने वाले राम, लक्ष्मण,भरत तथा शत्रुघ्न के दिव्य स्वरूप को देखकर शीश बरबस ही श्रद्धा से झुक जाता है। स्वाभाविक ही जिज्ञासा होती है कि आखिर पर्दे के पीछे के कलाकार कौन हैं तथा क्या करते हैं। आइए हम आपको मिलवाते हैं रामलीला के प्रमुख पात्रों से।

सुरेशशर्मा शास्त्री जो प्रशिक्षित करते हैं पात्रों को

रामलीलामें 1953 से विभिन्न पात्रों के अभिनय को साकार रूप देने वाले सुरेश शर्मा शास्त्री वर्तमान में रामलीला रजिस्टर्ड सभा के सचिव होने के साथ ही पिछले 35 सालों से रामलीला के कलाकारों को प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं। लीला मंत्री तथा रामलीला मेला समिति के सचिव रह चुके श्री शास्त्री का निवास नवंबर अंत से ही प्रशिक्षण कार्यशाला में बदल जाता है। वे बताते हैं कि एक ही पात्र का अलग-अलग परिस्थितियों में डायलाग डिलीवरी का अंदाज बदल जाता है। संवाद के अनुरूप पात्र की बाडी लेंग्वेज भी होना चाहिए। प्रशिक्षण में इन्हीं बातों का ध्यान रखा जाता है। वे रामलीला के दौरान पात्रों का श्रृंगार, ग्राउंड व्यवस्था में व्यस्त हो जाते हैं।

शास्त्रीस्मृति में स्थापित हो राष्ट्रीय पुरस्कार: शर्मा

बचपनसे ही रामलीला से जुड़े तथा विभिन्न पात्रों का अभिनय निभाने वाले रामलीला रजिस्टर्ड सभा के अध्यक्ष 79 वर्षीय रामकृष्ण शर्मा का कहना है कि रामलीला के संस्थापक प्रधान संचालक पं. विश्वनाथ शास्त्री की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की स्थापना की जानी चाहिए। नगद धनराशि सहित यह पुरस्कार मानस के क्षेत्र में काम करने वाले विशिष्ट विद्वान को प्रतिवर्ष दिया जाए। इसके लिए उच्चस्तरीय चयन समिति का भी गठन किया जाना चाहिए। इसी प्रकार रामलीला द्वारा संस्कृत के क्षेत्र में उत्कृष्ट ज्ञान देने वाला विद्यालय स्थापित किया जाए जहां पंडिताई की शिक्षा मिले। परिसर में एक सर्व सुविधायुक्त अस्पताल भी खोला जाना चाहिए जहां नि:शुल्क या न्यूनतम शुल्क पर इलाज की सुविधा मिले।

श्री शर्मा ने कहा कि रामलीला में परंपराओं का महत्व है। यहां परंपराएं तथा छोटे-बड़ों का सम्मान कायम रहे। सभी मिलजुलकर कार्य करें। पुन: आर्थिक अनियमितताओं की स्थिति बने।

द्वितीय प्रधान संचालक स्मृति द्वार।

रामलीला स्थित भव्य लंका भवन।

रविवार के अवकाश का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया मेले का आनंद, झूला सेक्टर में उमड़ा लोगों का सैलाब।

रविवार को नारांतक वध की लीला का मंचन हुआ।

अाज रावण की भूमिका में नजर आएंगे जगदीशनारायण शर्मा।