पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सगड़ पुल पर रैंलिग लगाने का कार्य शुरू

सगड़ पुल पर रैंलिग लगाने का कार्य शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सगड़ पुल पर रैंलिग लगाने का कार्य शुरू

गंजबासौदा| विदिशा-अशोकनगर मार्ग स्थित सगड़ नदी पुल पर रैलिंग लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। पुल पर रैलिंग सड़क के दोनों तरफ लगाई जा रही है। बारिश के दौरान रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। कुछ सामग्री असामाजिक तत्व उखाड़कर ले गए थे। रैलिंग होने के कारण पिछले छह महीने में आधा दर्जन वाहन नदी में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो चुके हैं। पुल पर घुमावदार मार्ग होने के कारण दूर से दिखाई नही देता। अचानक दिखने पर कई चालक संतुलन खो देते हंै। इससे वे दुर्घटना की चपेट में जाते हैं। विदिशा-अशोकनगर मार्ग सड़क विकास निगम के अधीनस्थ है। पुल सेतु निगम के अंतर्गत आते हैं। पुल पर रविवार तक आधे हिस्से में रैलिंग लगाई जा चुकी थी।