पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर्ष भदौरिया काे ताइक्वांडों में गोल्ड मिलने पर किया सम्मानित

हर्ष भदौरिया काे ताइक्वांडों में गोल्ड मिलने पर किया सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| न्यू शांति निकेतन हासे स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेयूएमपी रायसेन के अध्यक्ष अरुणकुमार मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें भांगड़ा, कालबेलिया, राजस्थानी आदि पारंपरिक नृत्य के साथ हिपहाप एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत जय हो की प्रस्तुति भी दी गई। संस्था में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें कबड्डी, खो-खो 100 मीटर, 200 मीटर, रेस, चम्मच रेस आदि खेलों में विजयी टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी एवं मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय की छात्रा अनुष्का गोयल को चित्रकला प्रतियोगिता में भोपाल संभाग का प्रतिनिधित्व करने का दायित्व सौंपने पर सम्मानित किया गया। स्नेहा मिश्रा एवं कक्षा 12वीं के छात्र हर्ष भदौरिया को क्रमश: ताइक्वांडो एवं कराटे में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। टेबल टेनिस एवं बेडमिंटन में नेशनल लेवल पर खेलने वाले विद्यार्थी महेंद्र सिंह जाट, संदेश महावर, अनुज रावत, अमनदीप गिल, एवं रूचिका त्रिवेदी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर शैलेंद्र सक्सेना उपस्थित थे। अंत में प्राचार्य अंजु सक्सेना ने आभार माना।

खबरें और भी हैं...