पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन में हो सका घायलों का मेडिकल

दो दिन में हो सका घायलों का मेडिकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| शमशाबाद थाने के ग्राम संग्रामपुर में एक परिवार के सदस्यों का झगड़ा हो गया। इस दौरान झगड़े में शामिल लोग घायल हो गए। घायलों को शनिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती होने के पहले दिन घायलों का जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मेडिकल नहीं किया। दूसरे दिन शमशाबाद थाने के एएसआई कमलसिंह परेशान होते रहे।
उन्होंने शमशाबाद टीआई राजेश श्रीवास्तव को जानकारी दी। बड़े अधिकारियों की दखलांजी के बाद मेडिकल हुआ। इस संबंध में सीएमएचओ डा पीके चतुर्वेदी का कहना है कि इस संबंध में जानकारी मिली है। दूसरे थाने का मामला होने की वजह से डाक्टरों ने आनाकानी की थी।

(विदिशा। अस्पताल में भर्ती घायल।)