विदिशा| रविवार को अजाक्स कार्यालय में एससी-एसटी छात्रसंघ की बैठक हुई। बैठक में छात्र संघ की नई कार्यकारिणी संघ की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई, वहीं छात्र-छात्राओं की समस्या के संबंध में कलेक्टर से सोमवार शाम 4 बजे मिलने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से छात्रसंघ के संरक्षक प्रो. एसएस गोलिया, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रियंका जाटव, आशाराम अहिरवार, अजबसिंह, नीलम अहिरवार, साधना अहिरवार, राहुल इबने, सूरज अहिरवार आदि मौजूद रहे।