- Hindi News
- सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे पर आधा दर्जन बाइकों पर हंगामा करते रहे युवक
सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे पर आधा दर्जन बाइकों पर हंगामा करते रहे युवक
शहरमें पुलिस का खौफ शरारती असामाजिक तत्वों के जहन से खत्म हो गया है। यही वजह है कि पुलिस थानों के सामने से आवारा युवाओं की टोलियां अंधी रफ्तार से बाइक चलाते हुए हुड़दंग मचाते हुए निकल जाते हैं और पुलिस तमाशबीन बनी खड़ी रहती है। रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे पर देखने को मिला। करीब आधा दर्जन से अधिक बाइकों पर सवार युवक मस्ती के अंदाज में गदर मचाते हुए तेज रफ्तार से घूमते रहे। इन युवाओं ने कई बार बाइक से इस मार्ग पर फेरे भी लगाए। इस रास्ते पर कई जगहों पर पुलिस के जवान भी खड़े थे। शर्मनाक बात यह थी कि हर बाइक पर तीन या चार युवक सवार थे। कभी बाइक पर ये युवा खड़े होकर शोर मचाते दिखे, तो कभी दूसरे वाहनों चालकों को लापरवाही के साथ ओवर टैक कर चौकाने की हरकत करते नजर आए। बेखौफ होकर ये शरारती युवक यातायात नियमों कानून व्यवस्था ताक पर रखकर खूमते रहे। सिविल लाइंस के पास एक पुलिस कर्मी ने उन्हें पकड़ने के बाद छोड़ दिया।
विदिशा। ओवरब्रिजके पास इस तरह कई बाइकों पर तीन से चार युवक घूमते नजर आए।
विदिशा। इसतरह बाइक चलाते युवक।
शरारती युवकों ने ताक पर रखा कानून, एक बाइक पर 4 बैठे