पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामूली बात पर हुआ हंगामा

मामूली बात पर हुआ हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। रविवार को शमशाबाद थानांतर्गत ग्राम करैया में मामूली विवाद फसाद में बदल गया। बंजारा और यादव समाज के लोगों के बीच जमकर धारदार हथियार चले। इससे एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन सभी घायलों को शमशाबाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से कई घायलों को विदिशा अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम करीब साढ़े सात बजे इन घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
दोनों ही पक्ष के लोग जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। इनमें से बंजारा समाज के घायलों में प्रहलाद सिंह, सरदारसिंह, करतारसिंह, कन्हैयाला, कैलाश, महेंद्र बंजारा शामिल हैं, वहीं यादव समाज के गजेंद्रसिंह, तीरथसिंह, महरबानसिंह, लाखनसिंह, बद्रीप्रसाद घायल हैं। जानकारी के मुताबिक घर में कुत्ता घुस जाने पर यह विवाद शुरू हुआ था।
करैया गांव में दो पक्षों में चले धारदार हथियार

विदिशा। झगड़े के बाद अस्पताल में भर्ती घायल।