पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के छात्र विनय का एम्स में सिलेक्शन

शहर के छात्र विनय का एम्स में सिलेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हीरापुरानिवासी विनय दुबे ने देश के प्रमुख 5 मेडिकल एंट्रेस पास कर शानदार प्रदर्शन किया है। खासबात यह है कि छात्र ने इसी साल 12वीं पास की है। एक साथ 5 टेस्ट पास करके विनय ने अपनी परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र ने सभी एंट्रेस में सफलता के बाद आखिर में एम्स रायपुर में प्रवेश लिया है।

एम्स की काउंसलिंग का लेटर 3 सितंबर को मिला था। काउंसलिंग 9 सितंबर को थी लेकिन इससे पहले आल इंडिया पीएमटी में स्टेट रैंक 170 मिलने की वजह से छात्र ने जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले लिया था। इसके बाद सीट खाली होने की वजह से छात्र को भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल गया था। विनय ने इससे पहले मुस्लिम अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के मेडिकल टेस्ट भी पास किया था।

इसके अलावा भुवनेश्वर की केआईआईटी की मेरिट में 60वां स्थान प्राप्त किया। वहीं मनीपाल यूनिवर्सिटी की मेरिट में 416वां स्थान हासिल किया। छात्र के पिता घनश्याम शर्मा ग्राम बामनखेड़ा निवासी है और एसआई के पद पर पदस्थ हैं। मां नेहा दुबे गृहणी हैं। छात्र ने 10वीं तक की पढ़ाई विदिशा के केंद्रीय विद्यालय से पास की थी।

विनय ने बताया कि उसने अपनी पढ़ाई के लिए कजिन गुंजा दुबे से सीख ली जो हमेशा क्लास में टॉप रहती थीं। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और ताऊजी अबधनारायण दुबे, सुंदरलाल, संतोष, ओम दुबे को दिया है।

छात्र का कहना है कि सफलता के लिए हार्ड वर्क और प्लानिंग जरूरी है। प्लानिंग से पढ़ाई की जाए तो कम समय में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

विनय दुबे