पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑनलाइन फार्म भर पाने से आक्रोश

ऑनलाइन फार्म भर पाने से आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। जिले के हजारों छात्र-छात्राओं में छात्रवृत्ति फार्म नहीं भर पाने से आक्रोश है। यह स्थिति मप्र शासन के पोर्टल का ऑनलाइन प्रोफार्म अपडेट नहीं हो पाने से बन रही है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया में सुधार होने से प्रदेश के छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इससे महाविद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति अटक जाए इसकी चिंता सता रही है। एनआईसी द्वारा ऑन-लाइन छात्रवृत्ति आवेदन का प्रोफार्म अपडेट किया जा रहा है। इसे अपडेट करने में एनआईसी द्वारा लेट लतीफी की जा रही है।
ऑनलाइन आवेदन में शैक्षणिक वर्ष 2014-15 का ऑप्शन नहीं आने से महाविद्यालय के विद्यार्थी बार-बार इंटरनेट सेंटरों के चक्कर काटकर परेशान हो रहे हैं। एनआईसी द्वारा ऑन लाइन आवेदन में किए जा रहे परिवर्तन से अंजान कॉलेजों के छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पहले जहां अगस्त तक इस प्रोफार्मा के अपडेट होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, वहीं आदिमजाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक विवेक पांडे के मुताबिक 30 सितंबर तक पोर्टल शुरू होने की उम्मीद है।
ऑन लाइन छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भरने की समस्या को लेकर अनुसूचित जाति-जनजाति छात्र संघ आवाज उठाने की तैयारी में है। इस समस्या पर संघ के पदाधिकारियों छात्र-छात्राएं सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

हजार विद्यार्थी हैं जिले में : जिले में ही करीब 45 महाविद्यालय हैं, इनमें शासकीय महाविद्यालय हैं, वहीं अनुदान प्राप्त कॉलेज अशासकीय हैं। शेष कॉलेज अशासकीय हैं। इन सभी कॉलेजों में करीब हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो छात्र-वृत्ति के दायरे में आते हैं। ये सभी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए एक माह से परेशान हो रहे हैं। स्थिति यह है कि बार-बार कंप्यूटर सेंटरों पर जाकर ये विद्यार्थी निराश होकर वापस लौट रहे हैं।

छात्रवृत्तिलेट की आशंका : हालांकि पिछले वर्ष इस अवधि तक छात्र-वृत्ति फार्म भरे जा चुके थे, वहीं इस अवधि तक फार्म फारवर्डिंग का कार्य भी हो चुका था। छात्र-छात्राओं का कहना है कि छात्रवृत्ति फार्म भरने में विलंब होने से छात्रवृत्ति राशि खातों में आने में विलंब होगा। फार्म भरने के बाद फार्म फारवर्डिंग की प्रक्रिया कई चरणों में होने से छात्रवृत्ति राशि जारी होने में काफी वक्त लग जाता है। हालांकि आदिमजाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक विवेक पांडे का दावा है कि फार्म फारवर्डिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाएगा।
आधार लिंक खाते में मिलेगी छात्रवृत्ति : पिछले वर्षों में कई विद्यार्थियों द्वारा एक ही शैक्षणिक सत्र में अलग-अलग स्थानों पर एक से अधिक संस्थानों में एडमिशन लेकर छात्रवृत्ति लेने के मामले प्रकाश में आए थे। शासन ने ऐसे मामले फिर सामने आए इसके लिए इस वर्ष से आधार आधारित खातों में ही छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति दी जाने की कवायद की है। आधार लिंक खाते की अनिवार्यता के चलते कोई भी विद्यार्थी एक से अधिक छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा पाएगा।
जल्द चालू होने की उम्मीद : ''एनआईसीद्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल का ऑन लाइन प्रोफार्म अपडेट किया जा रहा है। इस वजह से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। 30 सितंबर तक प्रक्रिया चालू होने की उम्मीद है।''-विवेक पांडे, जिला संयोजक, आदिमजाति कल्याण विभाग
तीस सितंबर तक पोर्टल चालू होने की जताई उम्मीद: हालात| छात्रवृत्ति पोर्टल का आॅनलाइन आवेदन का प्रोफार्म अपडेट नहीं होने से बनी स्थिति ।