बारिश से तीन घंटे तक बंद रही बिजली
रविवारकी शाम को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इस बारिश नेे बिजली कंपनी की खोखली विद्युत व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। अहमदपुर सब स्टेशन में आए फाल्ट की वजह से सिविल लाइंस क्षेत्र में करीब घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हैरत की बात यह है कि बड़े इलाके में बिजली गुल थी, वहीं कंपनी के एक जिम्मेदार अधिकारी को गड़बड़ी का पता तक नहीं था। रात के अंधेरे में बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां तक की इन्वर्टरों ने भी काम करना बंद दिया था। रात करीब 8 बजे जाकर बिजली सप्लाई बहाल हुई। बिजली सप्लाई बंद होने से घरेलु उपभोक्ताओं सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक मोमबत्ती की रोशनी में बसर करने को मजबूर हुए। बिजली कंपनी के एई अजय बाधवानी ने बताया कि अहमदपुर सब स्टेशन पर इंसुलेटर खराब होने से बिजली प्रदाय प्रभावित हुआ था। इसे सुधारने में काफी समय लगा।