पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर

झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। रविवार को शहर में एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश के दौरान कभी तेज तो कभी रिमझिम से शहर तरबतर होता रहा। देर शाम तक बारिश का दौर चलता रहा। जिले में बारिश अब संतोष जनक स्तर पर पहुंचती नजर रही है। जिले में औसत बारिश 78.9 सेमी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में भले ही बहुत कम होकर 0.1 सेमी रही है, लेकिन रविवार को मानूसन मेहरबान नजर आया। सुबह के समय जहां धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर 2.30 बजे के बाद आसमान में काले घने बादल छाने के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया। रुक-रुककर बारिश होती रही। शाम को काफी तेज बारिश से लोग जहां के तहां फंसे रहे।

जिले में सर्वाधिक 95.1सेमी बारिश कुरवाई ब्लाक में दर्ज की गई है, इसके अलावा अच्छी बारिश वाले ब्लाकों में दूसरे स्थान पर लटेरी 93.3 सेमी और विदिशा ब्लाक 86.5 सेमी बारिश के साथ तीसरे स्थान पर है। सबसे कम 2.2 सेमी बारिश नटेरन ब्लाक में दर्ज की गई है।

हालांकि जिले की औसत बारिश 113 सेमी है। इस हिसाब से मौजूदा बारिश का आंकड़ा औसत बारिश से काफी पीछे है। इसके लिए अभी जिले में और बारिश की जरूरत है।

विदिशा। बारिशके बीच निकलती युवती।