विदिशा। अपनी11 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद अध्यापक संघ ने रविवार से अपना आंदोलन शुरू कर दिया। अपनी मांगों को लेकर अध्यापक डाइट भवन के पास भूख हड़ताल पर बैठ गए।
आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष केशव रघुवंशी ने बताया कि अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन किया जाए और एक मुश्त छटवां वेतनमान दिया जाए।
अध्यापक संवर्ग की स्वेच्छिक स्थानांतरण नीति जारी की जाए। आदि मांगों को लेकर अध्यापक आंदोलन कर रहे हैं।
विदिशा। धरने पर बैठे अध्यापक।