विदिशा। रविवारको शीतलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट अंदर किला द्वारा प्रति वर्ष के अनुसार जिनेंद्र विमानोत्सव समारोह निकाला गया। शोभायात्रा बजरिया, लोहाबाजार, किरी मोहल्ला, रेलवे स्टेशन, हॉस्पिटल रोड से होते हुए कार्तिक चौक पहुंची।
जैन मंदिर में अभिषेक पूजा आदि क्रियाएं हुईं। राजेंद्रकुमार, दीपक सेठ, सुभाषचंद, प्रमोद पंचर|, राजकुमार, शिखरचंद जैन, संजय परिहार द्वारा बोलिया लगाकर अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मलूकचंद जैन, रवि पटेल, दीपक सेठ, प्रकाश सिंघई, राकेश मोदी, संजय, वीरेंद्र जैन, प्रवक्ता मक्खन जैन ने आभार माना।