किसान सम्मेलन आज
किसान सम्मेलन आज
वििदशा| जिलेके प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तर पर किसान सम्मेलन 18 सितम्बर को गल्ला मंडी विदिशा में दोपहर तीन बजे होगा। सम्मेलन में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के तहत साल 2013 खरीफ फसल नुकसानी क्लेम की राशि के प्रमाण पत्र संबंधित किसानों कंो दिए जाएंगे। जिले के 78 हजार 952 किसानों को 74 करोड़ 59 लाख 46 हजार 207 रुपए की राशि उनके बैंक खातों में समायोजित की जाएगी। ये प्रमाण पत्र किसान सम्मेलन में उन्हें प्रदाय किए जाएंगे। किसान सम्मेलन प्रागंण में सभी बैंको के तहसीलवार काउंटर भी बनाएं जाएंगे ताकि बीमा राशि संबंधी जानकारी किसान अपनी सेवा क्षेत्र बैंक की शाखा से सम्पर्क कर सकते हैं।