विदिशा। बुधवार को शहर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हर साल की तरह इस साल भी बिल्डिंग वर्क ठेकेदार यूनियन ने भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से धूमधाम से निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वैत्रवती तट पर जाकर समाप्त हुई। रास्ते में इसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लोनिवि ठेकेदार केके साहू ने की। समापन मौके पर ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष इमरतलाल शिल्पकार, सचिव कोमलसिंह चिडार, उपाध्यक्ष दौलतराम पंथी, सह सचिव चरणसिंह साहू, बाबूलाल शिल्पकार, कन्हैयालाल, दरयावसिंह, लक्ष्मीनारायण, प्रहलादसिंह राजपूत, खेमचंद, बालाराम, वृंदावन, सुंदरलाल, तोरणसिंह, भारतसिंह, मोहन मामा, राजेश सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।
विदिशा। विश्वकर्माजयंती पर नगर के मुख्य मार्गों से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।