पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर ट्रेनर्स से पूछा मतदान के पंजीयन के लिए उम्र कितनी हो

मास्टर ट्रेनर्स से पूछा-मतदान के पंजीयन के लिए उम्र कितनी हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। मतदान के पंजीयन के लिए मतदाता की आयु कितनी होती है। इसके विकल्प थे 21 वर्ष, 18 वर्ष, 16 वर्ष और 25 वर्ष। ईपिक का पूरा अर्थ क्या होता है इसके भी विकल्प दिए गए थे। ऐसे सवाल किसी प्रायमरी परीक्षा के नहीं बल्कि उन अफसरों से पूछे गए जो आने वाले चुनाव में अधिकारी नियुक्त हैं। बुधवार को कलेक्टोरेट हॉल में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी है और हर विधानसभा से 3 मास्टर ट्रेनर्स को 20 सवालों का एक पेपर थमाया गया।

इस परीक्षा के लिए 30 अफसरों को शामिल होना था लेकिन 27 ही मौजूद रहे। हालांकि बासौदा और कुरवाई एसडीएम निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य की वजह से नहीं पाए। चुनावों में कार्यरत अधिकारियों ने पेपर को हल तो किया लेकिन सभी का जवाब कुछ ही दे पाए। दिलचस्प बात ये है कि मूल्यांकन भी खुद को ही करना था लेकिन अफसरों को सरल सवाल भी कठिन साबित हुए। विदिशा एसडीएम एकेसिंह और सिरोंज तहसीलदार मनीष शर्मा ही ऐसे दो अफसर थे जिन्होंने सभी 20 सवालों के सही जवाब दिए। हालांकि ये कोई विभागीय इम्तिहान नहीं था बल्कि ट्रेनिंग में रुचि पैदा करना इसका मकसद था। इस पेपर के पहले अफसरों को पूरे 3 घंटे की ट्रेनिंग दी गई थी। ज्यादातर अफसरों ने 20 में 15-16 सवालों के ही जवाब दिए। ज्यादातर अधिकारियों का परिणाम 70 फीसदी रहा। जिले के मास्टर ट्रेनर जिला शिक्षाधिकारी एचएन नेमा ने बताया कि ट्रेनिंग के बाद ये पेपर हुआ था। ज्यादातर को 70 फीसदी से ज्यादा अंक मिले।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भोपाल में ट्रेनिंग हुई थी। उसी निर्देश पर यहां ट्रेनिंग हुई और स्व मूल्यांकन किया गया।

ऐसे थे सवाल : ईपिकका पूरा अर्थ क्या होता है, व्यक्ति ईपिक पाने का पात्र कब होता है, ईपिक में क्या नहीं होता, ईवीएम का पूरा नाम, मतदाता दिवस कब मनाया जाता है, बीएलओ कौन से कार्य नहीं करता आदि सवाल पेपर में दिए गए थे। इन सवालों के जवाब के लिए विकल्प भी दिए गए थे।

(विदिशा। कलेक्टोरेट हाल में बुधवार को परीक्षा देते निर्वाचन से जुड़े अधिकारी।)