पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर क्विंटल पर 3 किलो की ठगी

हर क्विंटल पर 3 किलो की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। भरोसे के साथ किसान अपनी खून पसीने से उगाई उपज बेचने मंडी के व्यापारियों के पास जाता है, ताकि उसे उम्मीद के मुताबिक उपज का दाम मिले। लेिकन गुरुवार को उस भरोसे को सैकड़ों लोगों ने टूटता हुआ देखा। मंडी व्यापारी प्रदीप जैन शातिर निकला और ये साबित हुआ कि किसानों को कृषि उपज मंडी में ठगा जा रहा है। किसानों से प्रति क्विंटल 2 से 3 किलो ज्यादा अनाज लिया जा रहा था। ये सच विदिशा विधायक, मंडी डायरेक्टर, मंडी सचिव, व्यापार महासंघ अध्यक्ष, नापतौल विभाग के अफसर के अलावा दर्जनों किसानों ने देखा।
सोमवार को ग्राम पैरवारा के किसान रमनसिंह चौहान नीलामी के बाद बाबूलाल वीरेंद्रकुमार फर्म पर अपने गेहूं बेचने गए थे। इस फर्म का संचालक प्रदीप जैन है। तौल में गड़बड़ी हुई थी जिसके बाद किसान ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। किसान रमनसिंह का आरोप था कि 25 क्विंटल गेहूं बेचे तो तौल में 22.5 क्विंटल निकले। इस बात पर दुकानदार प्रदीप जैन से विवाद हुआ और मामला मंडी कमेटी तक पहुंचा। इसके बाद मंडी सचिव ने पंचनामा बनाया और बांट, तराजू और दुकान सील कर दिए गए। ये तय हुआ कि सभी की सहमति के बाद गड़बड़ी की जांच की जाएगी।

औरहो गया ठगी का पर्दाफाश
बुधवारको विदिशा विधायक कल्याणसिंह दांगी, किसान नेता छोटे लाल सम्मरवाल, व्यापार महासंघ अध्यक्ष देवराज अरोरा, मंडी सचिव आरपी शर्मा, अनाज तिलहन व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जैन, जल उपभोक्ता संथा अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह रघुवंशी, ठगी का शिकार किसान रमनसिंह चौकसे, नापतौल निरीक्षक एसके बांके और व्यापारी बाबूलाल वीरेंद्रकुमार की फर्म पर पहुंचे।
सबसे पहले बांटों की जांच की गई। इसके बाद तराजू को देखा तो दोनों पलड़े बराबर नहीं हुए। इनमें भी करीब 300 ग्राम का अंतर निकला। इसके बाद किसान के गेहूं को तौला गया। तौल में बेहद गड़बड़ी मिली। हर बोरे में 2 किग्रा ज्यादा गेहूं व्यापारी द्वारा लिया गया था। सभी बोरों में 1.50 से 2.25 किग्रा तक गड़बड़ी मिली।

ये देखकर वहां मौजूद तमाम व्यापारी भी शर्मसार हो गए। दुकानदार प्रदीप जैन द्वारा की जा रही ठगी दर्जनों लोगों के सामने सच साबित हुई।


इनका कहना है
बेईमानों की बनाई लिस्ट
''किसानोंके साथ बेईमानी करने वाले व्यापारियों की लिस्ट बनाई गई है। कई बड़े व्यापारी किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं। विदिशा मंडी को आदर्श बनाया जाएगा। किसानों को लुटने नहीं दिया जाएगा। तुलावट, हम्माल आदि से सख्ती से निपटा जाएगा।'' कल्याण सिंह दांगी, विधायकविदिशा।

सदस्यता निरस्त
''अनाजतिलहन व्यापार संघ ने दोषी व्यापारी की सदस्यता आजीवन निरस्त कर दी है। साथ ही संघ द्वारा दी जाने वाली 20 लाख रुपए की गारंटी से बेदखल किया गया है। इस व्यापारी से जुड़ी दूसरी फर्म की सदस्यता निरस्त करने बैठक की जाएगी।'' विनोद जैन, अध्यक्षअनाज तिलहन व्यापार संघ।

लाइसेंस निरस्त होगा : ''सभीके सामने जांच की गई। जांच में तौल में गड़बड़ी साबित हुई है। ये व्यापारी की जिम्मेदारी मानी जाएगी। व्यापारी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। पीडि़त किसान व्यापारी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करा सकता है। गड़बड़ी का पंचनामा बनाया गया है। आरपीशर्मा, सचिवमंडी समिति।
कोईनहीं देगा साथ ''गलत काम करने वाले और किसानों को ठगने वाले व्यापारियों का कोई साथ नहीं देगा। ये साबित हुआ है कि किसान के गेहूं के तौल में गड़बड़ी की गई थी।'' देवराज अरोरा, अध्यक्षविदिशा व्यापार महासंघ अध्यक्ष।

जागरूक रहें किसान ''किसानोंके हित में मंडी कमेटी में निर्णय लिए जाएंगे। तौल के समय किसान जागरुक रहें। दोषी व्यापारी पर कठोर कार्रवाई होना चाहिए ताकि दूसरे ऐसे व्यापारियों को सबक मिले।'' छोटेलाल सम्मरवाल, विधायकप्रतिनिधि मंडी।
-व्यापारी से जुड़ी दूसरी फर्म की सदस्यता भी होगी निरस्त
-अनाज तिलहन संघ ने आजीवन सदस्यता की निरस्त
- मंडी कमेटी करेगी व्यापारी का लाइसेंस निरस्त
- 25 क्विंटल गेहूं तौल में 22.5 क्विंटल निकले
सदस्यता भी छिनी :व्यापारियों का नाम बदनाम करने की वजह से अनाज तिलहन व्यापार संघ ने आजीवन सदस्यता निरस्त कर दी है। साथ ही संघ द्वारा दी जाने वाली गारंटी से बेदखल कर दिया गया है। इसके अलावा दोषी व्यापारी से जुड़ी एक अन्य फर्म अमितकुमार सुमितकुमार की सदस्यता समिति की बैठक के बाद खत्म करने का निर्णय लिया जाएगा।
दूसरे किसान के साथ भी की थी गड़बड़ी : इसी दुकान पर गंगरबाड़ा के किसान रणधीरसिंह बघेल ने अपनी उपज बेची थी। विधायक कल्याणसिंह ने उनके बोरे भी तुलवाए तो उसमें भी गड़बड़ी निकली। उनके बोरों में हर किग्रा गेहूं पर 100 किग्रा से ज्यादा लिया गया गया था। इस बारे में मंडी अध्यक्ष मिथलेश सम्मरवाल का कहना है कि किसानों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। किसानों को ठगने वाले व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
व्यापारी बोला रची गई साजिश : सभी लोगों के सामने तौल में गड़बड़ी निकली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी किसान के साथ हुई ठगी को व्यापारी की गलती माना लेकिन व्यापारी प्रदीप जैन का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गया है। किसान ही दोषी है और मुझे फंसाया गया है। मेरी कहीं कोई गलती नहीं है। वहीं किसान रमनसिंह चौकसे का कहना है कि ढाई क्विंटल गेहूं कम निकलना पूरी तरह गड़बड़ी साबित करता है। मंडी में कई ईमानदार व्यापारी हैं लेकिन कुछ व्यापारी किसानों को ठगने का काम कर रहे हैं।
(विदिशा। बुधवार को मंडी में व्यापारी द्वारा खरीदे गए गेहूं को सभी के सामने तौला गया। )