- Hindi News
- {अलग अलगक्षेत्रों में बिजली के तार चुराता था यह गिरोह
{अलग- अलगक्षेत्रों में बिजली के तार चुराता था यह गिरोह
करारियाथाना पुलिस ने एक बड़े चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चार लोगों की गिरफ्तारी मंगलवार को हुई है, जबकि पांच आरोपी चार सितंबर को पकड़े गए थे। इन चोरों से भारी मात्रा में बिजली सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
करारिया थाना प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि इन सभी चोरों ने अलग अलग स्थानों पर फीडर सेपरेशन के तहत लगाई गई बिजली सामग्रियों को चुराया था। 4 सितंबर को 5 आरोपियों को शेरपुर ग्राम की तरफ से जाते समय गश्त के दौरान पकड़ा था, जबकि चार अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए थे। इनसे करीब एक लाख रुपए कीमत के बिजली की सामग्री बरामद हुई थी। उन्होंने बताया कि फरार चार आरोपियों को मंगलवार को नया गोला चौराहा के पास पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपियों में राकेश और गोलू निवासी त्योंदा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दिघोरा के रहने वाले हैं, जिनका हाल निवास बासौदा है। इसी तरह शाहरुख, रईस, गोलू, भारत, रामबाबू, राजकुमार और हरी शामिल हंै। थाना प्रभारी अरुणासिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने करारिया थाना क्षेत्र सहित गुलाबगंज अनेक स्थानों पर बिजली के तार कटिंग कर चोरी करना स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर आरोपी आपस में सगे भाई हैं, वहीं पिता-पुत्र भी हैं।
िबजली चोर गिरोह के चार लोग और गिरफ्तार