कोटवारों ने की वेतन बढ़ाने की मांग
कोटवारों ने की वेतन बढ़ाने की मांग
वििदशा| लघुवेतन कर्मचारी संघ तहसील शाखा विदिशा द्वारा बुधवार को कोटवार संघ की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में कोटवार मौजूद थे। सभी कोटवारों की मौजूदगी में यह तय किया गया कि कोटवार अपनी मांगों को लेकर आगामी 25 सितंबर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा। इसमें वेतन बढ़ाने, बस पास की फ्री व्यवस्था करने और बेगारी प्रथा बंद करने की मांग शामिल है।