पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीर्थदर्शन योजना में रामदेवरा को शामिल करने का निर्णय सराहनीय

तीर्थदर्शन योजना में रामदेवरा को शामिल करने का निर्णय सराहनीय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीतीर्थदर्शन योजना में बाबा श्री रामदेव के प्रसिद्ध स्थल रामदेवरा को शामिल किए जाने के निर्णय की सराहना की जा रही है। इससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस संबंध में बाबा श्री रामदेव मंदिर सेवा समिति एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर समिति के प्रमुख पं. गिरिजेश मिश्र ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि रामदेवरा की इस यात्रा के अनुमोदन से बाबा श्री रामदेव के उपासकों में नए उत्साह का संचार हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के इस निर्णय से उनके भक्त काफी प्रसन्न हैं। बाबा श्री रामदेवजी के नाम के अनुरूप यह स्थान रामदेवरा के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थान मूलत: राजस्थान के जिला जैसलमेर में मरुभूमि में अवस्थित है। यह जिला पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। यह स्थान एक तो दूरस्थ है और दूसरे यहां तक जाने के लिए सीधे कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्री इस तीर्थयात्रा का लाभ कम संख्या में उठा पाते हैं। अब मुख्यमंत्री के निर्णय से सभी वर्गों के लोगों को खुशी हुई है।

पं. गिरिजेश मिश्र ने कहाकि रामदेवरा की इस दूरस्थ यात्रा के दौरान अन्य कोई धार्मिक स्थल रूट में आता है तो उसका भी लाभ जनता को मिलना चाहिए। जैसे कि रामेश्वरम जाते हुए दो स्टेशनों पर मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर एवं रेणु गुंटा से तिरुपति 12 किमी की दूरी पर ट्रेन रुकती है लेकिन जंक्शन होने के कारण तीर्थयात्रियों को इसका लाभ नहीं मिलता है। बाबा श्री रामदेव मंदिर सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को रामदेवरा की तीर्थयात्रा शुरू कराने के लिए धन्यवाद भी दिया है।