पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा

लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

सरस्वतीशिशु मंदिर तलैया में जिला स्तरीय बौद्धिक एवं विज्ञान समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम गोविंद देवलिया, मदनमोहन अग्रवाल तथा गजेंद्रपालसिंह राजपूत के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम संयोजक चंद्रहंस पाठक ने बताया कि विज्ञान माडल, प्रश्न मंच, निबंध, अंताक्षरी, वैदिक गणित प्रतियोगिताओंंं में जिले के 245 भैया-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कंचन शर्मा, ओमप्रकाश चौबे, अरुणा केलकर, शैलेंद्र चतुर्वेदी, बलराम चौधरी, एनके रघुवंशी, सुनील शर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, मनीष खैरा उपस्थित थे।

इस अवसर पर गोविंद देवलिया ने कहा कि व्यक्ति कर्म से महान होता है कि जाति, वर्ग या उच्च कुल में जन्म लेने से। जीवन की सही दिशा चुनने का अवसर छात्र जीवन ही होता है। आप अभी जो भी लक्ष्य तय कर लेंगे वह पूर्ण कर सकेंगे। लक्ष्य के बिना जीवन अधूरा होता है। कर्म व्यक्ति को स्वर्गीय नहीं बल्कि अमर कर देते हैं।

मदनमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता हमारे मन में स्वस्थ स्पर्धा का निर्माण करती है। जो आगे बढऩे में सहायक होती है।

गजेंद्रपालसिंह राजपूत ने कहा कि जीवन में अनुशासन होना अति आवश्यक है।

पुरस्कार वितरण लोकेश लोया, योगेंद्र कुलश्रेष्ठ एवं जयसिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का संचालन रविराज दांगी ने किया तथा आभार चंद्रहंस पाठक ने माना।

विदिशा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में शामिल हुई छात्राएं।

विदिशा। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने प्रस्तुत किए आकर्षक विज्ञान माडल।