- Hindi News
- मानव सेवा न्यास में करा रहे नि:शक्तों को भोजन
मानव सेवा न्यास में करा रहे नि:शक्तों को भोजन
मानव सेवा न्यास में करा रहे नि:शक्तों को भोजन
वििदशा|श्राद्ध पक्षके दौरान नागरिक स्थानीय मानव सेवा न्यास में अपने पूर्वजों, पितरों के प्रति श्रद्धा, आस्था आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भोजन परोसकर पुण्य कार्य में सहभागी बन रहे हैं।संस्था अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव ने बताया कि हिंदू वैदिक संस्कृति में श्राद्ध पक्ष पुरातन पर्व है। इस पखवाड़े में श्रद्धालु ब्राह्मणों के अतिरिक्त गरीब, वृद्ध, नि:शक्त लोगों को भोजन कराते हैं। दानदाता स्वयं अपने हाथों से खीर-पूड़ी, सब्जी आदि परोसकर दुआएं प्राप्त कर रहे हैं। लोगोंं की आस्था है कि इनके आशीर्वाद से मृतात्माओं को शांति प्राप्त होगी। अब तक 200 से ज्यादा श्रद्धालु इस व्यवस्था का लाभ उठा चुके हैं।