सरपंच-सचिव पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
सरपंच-सचिव पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
वििदशा| जिलेकी ग्यारसपुर तहसील की ग्राम पंचायत भैरोपुर पिपरिया के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत में भारी अनियमितता करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण प्रहलादसिंह, प्रतापसिंह, राजू, खेमचंद, कमलसिंह, गप्पू सरदार, भगतसिंह रामबाबू सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दो साल पहले स्कूल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। स्कूल का फाउंडेशन भरने के अलावा मौके पर कोई अन्य काम नहीं किया गया है। ईंट और रेत बेकार पड़े हंै। इंदिरा आवास के कुटीर के लिए किश्ते जारी करने के लिए पैसे मांगे जाते हैं। ग्रामीणों को उचित मूल्य की दुकान से खाद्य सामग्री भी नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने ग्राम भैरोपुर पिपरिया पंचायत घटेरा के सरपंच एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।