छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित
लिंकरोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान द्वारा जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिरोंज के अलावा विदिशा, कुरवाई, बासौदा तथा लटेरी में प्रतिष्ठान द्वारा संचालित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समिति के व्यवस्थापक नवीन जैन तथा विष्णु गर्ग ने किया। प्राचार्य शिवेन्द्रसिंह ने छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों के महत्व की जानकारी दी। प्रतियोगिता में शामिल हुए जिले भर के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 15 सौ मीटर तथा 3 हजार मीटर दौड़, गोला फेंक, हेमर थ्रो, डिस्क थ्रो, ऊंची कूद एवं लंबी कूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु मंदिर के खेल शिक्षक टीकाराम शाक्य ने बताया कि प्रतियोगिता मेें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
िसरोंज। प्रतियोगिताके दौरान जीत के लिए दौड़ लगाती छात्राएं।