- Hindi News
- गंजबासौदा| बुधवारदोपहर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर
गंजबासौदा| बुधवारदोपहर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए दुकानों पर जा-जा कर सहायता राशि एकत्रित की। कार्यकर्ताओं ने रेलवे...
गंजबासौदा| बुधवारदोपहर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कश्मीर बाढ़ पीडि़तों के लिए दुकानों पर जा-जा कर सहायता राशि एकत्रित की। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन परिसर से राशि एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ किया। जो शहर के मुख्य मार्गों पर जारी रहा।
इस दौरान तहसील में एसडीएम ओपी श्रीवास्तव , अतिरिक्त तहसीलदार सरोज अग्निवंशी सहित तहसील कर्मचारियों से भी सहायता राशि ली गई। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी का कहना है कि बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित करने, घर- घर राशि एकत्रित की जाएगी। ताकि बाढ़ पीडि़तों की ज्यादा सहायता की जा सके। इस मौके पर डा. राकेश जादौन ,गोविंद पटेल, रूपेन्द्र शर्मा ,चंद्रहास सेन ,देेवेन्द्र रघुवंशी,अख्तर कुरैशी ,समीर किरमानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
गंजबासौदा। कश्मीरके बाढ़ पीडि़तों के लिए भाजपा ने किया चंदा एकत्रित।
गंजबासौदा। चुनावआयोग की प्रेक्षक गीता मिश्रा ने नपा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया