जयंती पर वर्कशाप में पूजा-अर्चना
जिले भर में उल्लास से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती
भगवानविश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर एसएटीआई वर्कशाप में भी विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
यहां सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी उपकरणों की पूजा की और मिष्ठान्न का वितरण किया। इसी प्रकार शिल्पकार समाज के चौपड़ा स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा के मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधि-विधान से किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। शाम को महाआरती की गई। कार्यक्रम में समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विश्वकर्माजयंती मनाई
सिरोंज।बुधवार को जटाशंकर मंदिर स्थित मंदिर पर विश्वकर्मा जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन स्थल पर विश्वकर्मा समाज के सदस्य सुबह से ही आना शुरू हो गए थे। दोपहर में मंदिर परिसर में हवन का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र की आरती उतार कर उनके जीवन से समाजजनों को अवगत कराया। इस अवसर पर शहर और ग्रामीण इलाकों के अनेक विश्वकर्मा बंधु उपस्थित थे।
पूजे गए भगवान विश्वकर्मा
विदिशा।चैतन्य आईटीआई जानकी नगर में श्री विश्वकर्मा जयंती अत्यंत हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में संस्था के संचालक मयंक शर्मा, प्राचार्य पीएल तिवारी, फेकल्टीज एवं स्टॉफ मेंबर, फिटर, मैके. एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रक्षिणर्र्थियों ने मिलकर श्री विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना की। पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी क्षेत्र में श्री विश्वकर्मा भगवान के योगदान की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई।
विदिशा। सम्राटअशोक अिभयांित्रकीय संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हुई।