पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आव्हान

राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आव्हान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन विदिशा दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में मप्र राज्य कर्मचारी संघ के सदस्यों को संबोधित किया। महेंद्र जैन का कहना था कि कार्यक्रम, कोष, कार्यालय संगठन के लिए जरूरी है।

सभी कर्मचारी हमेशा अपडेट रहें और दूसरे राज्यों से तुलना करें। यदि दूसरों राज्यों में ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं तो अपने हक के लिए लड़ते रहें। कर्मचारियों को अपने लिए एक होकर आवाज उठाना चाहिए। साथ ही किसी तरह का नुकसान नहीं सहना चाहिए। इस मौके पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री उमरावसिंह, जिलाध्यक्ष भारतसिंह यादव, अनुराधा सक्सेना सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रीय कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन शीतलधाम पहुंचे और प्रवचन कार्यक्रम में शामिल हुए।

विदिशा। राष्ट्रीयकर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन ने संबोधित किया।

अपने हक के लिए हमेशा लड़ते रहें