छात्रसंघ की बैठक आज
छात्रसंघ की बैठक आज
वििदशा| एससीएसटी छात्रसंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला अजाक्स कार्यालय में रखी गई है। दोपहर 12 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक में छात्रों की समस्या एवं वर्ष 2014-15 के छात्रवृत्ति के फार्म जमा होने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा कलेक्टर को समस्याओं को लेकर सोमवार शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रियंका जाटव ने बताया कि बैठक में जिले भर की तहसीलों से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।