शहरकी गंभीर समस्य
सिर्फ भाजपा पार्षदों के वार्डों में कार्य
कांग्रेसियोंने ज्ञापन में आरोप लगाए हैं कि सीएमओ द्वारा सिर्फ भाजपा पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति कांग्रेस वार्ड में समस्याएं जस की तस हैं। सीएमओ की उदासीनता की वजह से चार महीने से परिषद की बैठक नहीं हुई है जिससे कई विकास कार्य रुके हुए हैं। पेढ़ी चौराहे का फ्लाईओवर मई महीने में पूरा बनना था लेकिन वहां गंदगी की वजह से नागरिक परेशान हैं। यही स्थिति दुर्गानगर के रहवासियों की है।
शहरकी गंभीर समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। नगरपालिका सीएमओ के रवैये के खिलाफ इस आंदोलन में शहर के लोग भी शामिल हो गए। लोगों के साथ आने से कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हो गए और मुख्य बाजार की सड़कों पर बैठ गए। इस वजह से नपा भवन के सामने दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई। प्रदर्शन में शामिल लोग सीएमओ आरपी मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। कांग्रेस नेता रवि साहू का कहना था कि 7 दिन के भीतर सीएमओ आरपी मिश्रा का तबादला होना चाहिए नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों को समझाइश दी। इस पहले कांग्रेसियों ने नीमताल से रैली निकालकर नपा भवन तक पहुंचे थे।
एनजीओ से साठगांठ का आरोप
कांग्रेसियोंका कहना है कि शहर की सफाई के लिए जागरुकता के नाम पर एक एनजीओ से साठगांठ की गई है जिससे हर महीने लाख रुपए खर्च होंगे। सीएमओ शहर के लोगों से बदतमीजी से बात करते हैं। सभी निर्माण कार्यों के भुगतान बिलों की जांच कराई जाए तो लाखों की गड़बड़ी उजागर होगी। जलावर्धन योजना की राइजिंग लाइन में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में रवि साहू, सेवादल मुख्य संगठक सुरेंद्र भदौरिया, उमेश चतुर्वेदी मूडऱा, अंकुर गुप्ता, शशांक जैन, रामराज दांगी, विशाल शर्मा, गोलू किरार, आशीष शर्मा, भानुप्रताप, प्रदीप किरार, रवि किरार, अमित रघुवंशी, आशीष बघेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विदिशा। नगरपालिकाके सामने प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
सीएमओ के खिलाफ फूटा आक्रोश