नवरंग प्रोग्राम में यूथ का दिखा टैलेंट
कल्चरलप्रोग्राम नवरंग-2014 में तमाम रंग देखने को मिले। किसी ने मनमोहक डांस करके अपना टैलेंट दिखाया तो किसी ने फैंसी ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरी। मौका था माहेश्वरी नवयुवक मंडल के दो दिवसीय सांस्कृतिक नवरंग 2014 का। ये प्रोग्राम माहेश्वरी धर्मशाला तलैया में हुआ।
दो दिवसीय कार्यक्रम में कई कैटेगरीज में कांपटीशन रखा गया था। खिताब पाने के दावेदार पार्टीसिपेंट्स को कई दौर से भी गुजरना पड़ा। जजेज के सवालों के जवाब के बाद ही प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। पहले दिन हेल्दी एंड स्मार्ट बेबी, फनी गेम्स, बेस्ट ड्रामेबाज, फैंसी ड्रेस, डांस, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन महिलाओं के लिए हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केजी माहेश्वरी, गोपालदास राठी, राजेंद्र झंवर, सुधा लाहोटी, चंदा मोहता, गोविंद राठी, नवल मालपानी, नितिन माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जजेज की भूमिका आरती जैन, दीपा अग्रवाल ने निभाई। येप्रतियोगिताएं आज: रविवारको मिस्टर एंड मिसेज माहेश्वरी, कपल गेम, फेमिली गेम, सरप्राइज गेम आदि प्रतियोगिताएं होंगी। माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुसूदन मलिका, दीपक चांडक, उत्तम चांडक, श्याम सारड़ा उपस्थित रहेंगे।
विदिशा। प्रतियोगिताके दौरान नृत्य पेश करती युवतियां।