रोग निदान शिविर आज लगेगा
वििदशा| सेवाभारतीभवन श्रीकृध्ण कालोनी दुर्गानगर में 14 सितंबर रविवार सुबह 11 बजे से हड्डी एवं जोड़ रोग से पीड़ीत मरीजों के उपचार के लिए शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में चिकित्सा परामर्श पीपुल्स मेडिकल कालेज के डॉ. विशाल बंसल द्वारा किया जाएगा। सेवा भारती के सचिव राजीव भार्गव ने बताया कि हड्डी संबंधित बीमारी, जोड़ों मेें दर्द या घुटनों में सूजन, कंधे में दर्द, साइटिका कमर दर्द के मरीज इस शिविर का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन सुबह 10 बजे से सेवा भारती भवन श्रीकृष्ण कालोनी दुर्गानगर में करा सकते हैं।
कविसम्मेलन आज
वििदशा| 14सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर रविवार को रेल संस्थान में हास्य कवि सम्मेलन होगा। सम्मेलन की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। सचिव आरकेसिंह ने बताया कि जयकिशन यादव हरदा, जगदीश श्रीवास्तव विदिशा, गीतकार सीमा नाज, ओज के कवि पुष्पक देशमुख, नीलेश चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला, सुरेंद्र श्रीवास्तव, उदय ढोली आदि कवि सम्मेलन में उपस्थित होंगे। मुख्य अतिथि भोपाल मंडल रेल प्रबंधक राजीव चौधरी होंगे। अपर मंडल रेल प्रबंधक पीके ओझा, सौरभ बंदोपाध्याय, एनडी गांगुर्डे, राजभाषा अधिकारी महेशचंद्र मौजूद रहेंगे।