पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदिशा के अर्पित बने मिस्टर एमपी

विदिशा के अर्पित बने मिस्टर एमपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। भोपालमें एटूजेड प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस एमपी यूथ आइकान के दूसरे सीजन में विदिशा के यूथ टैलेंट का जलवा छाया रहा।

आशिमा माल में हुए इस इवेंट में मेजर अवार्ड विदिशा के यूथ के नाम रहा। इसमें विदिशा के सरस्वतीनगर तलैया मोहल्ला निवासी अर्पित सिंह बड़ोनिया को मिस्टर एमपी यूथ आइकान का खिताब मिला। इसमें प्रियंका राजपूत मिस एमपी चुनी गईं। अर्पित ने बताया कि अब उसे आगामी नवंबर और दिसंबर महीने में इंदौर और दिल्ली में होने वाले विंटर वेयर थीम बेस्ड फैशन शो में मध्यप्रदेश की तरफ से भाग लेने का मौका मिलेगा। अर्पित ने बताया कि वह इंदौर की एक कंपनी में इंजीनियर है और उसे बचपन से ही माडलिंग का शौक था।

विदिशा। रैंपपर चले युवा।