- Hindi News
- नवीन महाविद्यालय के दो छात्रों का इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में चयन
नवीन महाविद्यालय के दो छात्रों का इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में चयन
नवीन महाविद्यालय के दो छात्रों का इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में चयन
वििदशा| बरकतउल्लाविश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित एवं राजीव गांधी महाविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालयीन क्रास कंट्री दौड़ (12 किमी) प्रतियोगिता में शासकीय नवीन महावि के पांच सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। इनमें से दो छात्रों गोपाल कुशवाह एवं बालमुकुंद कुशवाह का चयन अंतर्विश्वविद्यालयीन आल इंडिया क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता में 30 महाविद्यालयों के दलों ने भाग लिया था। नवीन महावि के दोनों छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा एवं छठवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्र नौ सदस्यीय चयनित दल में शामिल होकर केरल में आयोजित होने वाली अंतर्विश्वविद्यालयीन आल इंडिया क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे।