अवकाश के दिन भी जमा होगा टैक्स
अवकाश के दिन भी जमा होगा टैक्स
वििदशा| सितंबरमाह में संपत्तिकर एवं जलकर जमा करने के लिए नगरपालिका कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा। नपा के प्रधान राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि वर्ष 2014-15 का संपत्तिकर एवं अन्य कर जमा करने के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। एक अक्टूबर से संपत्तिकर पर अधिभार पंाच प्रतिशत, एक दिसंबर से अधिभार सात प्रतिशत एवं एक फरवरी 2015 से अधिभार 10 प्रतिशत तथा बकाया संपत्तिकर पर 10 प्रतिशत अधिभार निर्धारित किया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि माह सितंबर में संपत्तिकर एवं जलकर जमा करने के लिए नगरपालिका कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा।