- Hindi News
- अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाया स्वच्छता दिवस
अधिकारियों और कर्मचारियों ने मनाया स्वच्छता दिवस
सिरोंज| तहसीलके अधिकारियों और कर्मचारियों ने सितंबर का दूसरा शनिवार स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान एसडीएम तथा तहसीलदार सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी सफाई करते दिखाई दिए।
आईएएस चंद्रमोहन धाकड़ द्वारा एसडीएम के रूप में प्रशासन की कमान थामने के बाद क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था में अचानक स्फूर्ति दिखाई देने लगी है। एसडीएम की चेतावनी के बाद अधिकांश सरकारी कार्यालय प्रतिदिन समय पर खुल और बंद हो रहे हैं। व्यवस्था सुधार में जुटे एसडीएम श्री ठाकुर ने शनिवार को अवकाश का दिन स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। शनिवार को सुबह श्री ठाकुर के साथ ही तहसीलदार मनीष शर्मा तथा नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव समेत तहसील में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी परिसर में सफाई कार्य करने पहुंचे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर परिसर की सफाई और पुताई की। एसडीएम श्री ठाकुर तो दोपहर में विदिशा में आयोजित बैठक में शामिल होने निकल गए लेकिन अन्य कर्मचारी दिनभर सफाई कार्य में जुटे रहे।
िसरोंज। तहसीलकार्यालय में सफाई करते कर्मचारी।