पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रूण हत्या से होने वाले नुकसान के बारे में बताया

भ्रूण हत्या से होने वाले नुकसान के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्यालयसंवाददाता| वििदशा

सरकारीगर्ल्स कॉलेज में भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर हुई संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम मप्र मानव अधिकार आयोग की स्थापना दिवस पर हुआ। कार्यक्रम में गर्ल्स कालेज की छात्राएं और स्टॉफ मौजूद था।

इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथियों ने भ्रूण हत्या के नुकसान बताए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एमबी ओझा ने अपने संबोधन में कहाकि ये विषय संवेदनापूर्ण है। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हंै। उन्होंने गार्गी, मैत्रेयी जैसी विदुषी महिलाओं के उदाहरण दिए। रामचरित मानस का उदाहरण देते हुए बताया कि बेटियां दो कुल को तारती हैं। उन्होंने कहाकि हमें पिछड़ी मानसिकता से उबरना होगा। एसपी धर्मेंद्र चौधरी ने कहाकि अब परिस्थितियों में सुधार हो रहा है और विसंगतियां दूर हो रही हैं। बेटियों ने विश्व में परचम फहराया है।

गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य मेजर सतीश जैन का कहना था कि कन्या भ्रूण हत्या एक ज्वलंत समस्या है और पूरी दुनिया इस समस्या से जूझ रही है। अतुल शाह ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

एडवोकेट बसंत माहेश्वरी ने लिंगानुपात के कम होने के बारे में जानकारी दी। सिविल सर्जन मंजू जैन ने दावा किया कि विदिशा में कोई सेंटर लिंग परीक्षण नहीं करता। संचालन डा रेखा श्रीवास्तव ने किया। आभार आयोग मित्र विद्या यादव ने माना।

विदिशा। मानवअिधकार आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी हुई।