- Hindi News
- नया कानून लागू करने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लंे
नया कानून लागू करने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लंे
विदिशाचेंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यापारियों की तमाम समस्याओं को लेकर फेडरेशन आफ कामर्स के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र अग्रवाल से एमपी नगर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। व्यापारियों की तमाम समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। विदिशा चेंबर्स के अध्यक्ष रवि तलरेजा ने कहाकि कोई भी नया कानून लागू करने से पहले चेंबर्स आफ फेडरेशन तथा कमेटी के सदस्यों की जानकारी में देकर ही लागू होना चाहिए। कोई कानून लागू होने के बाद रजिस्टर्ड व्यापारियों को समय-समय पर संबंधित विभाग द्वारा प्रशिक्षण देना चाहिए। नए कानून में क्या प्रावधान आए हैं जिससे व्यापारियों को कानून समझने में आसानी हो तथा नया कानून बोझ ना लगे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। श्री तलरेजा ने यह भी कहा कि इस साल विदिशा जिले में 15 से 20 फीसदी रकबे में धान की फसल बोई गई है लेकिन धान की फैक्ट्री नहीं है। इस पर फेडरेशन के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने सरकार से बात करके विदिशा में धान की फैक्ट्री लगवाए जाने का आश्वासन दिया। उन्हें यह भी बताया गया कि सेल टैक्स विभाग द्वारा व्यापारियों के ऊपर नया कानून 70 दिनों बाद लागू किया गया जिसमें मुख्य बिंदु पर चर्चा होना अनिवार्य है। जैसे कि दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं जिनका खुदरा मूल्य निर्धारित रहता है। उन पर मोबाइल, पेट्रोल, डीजल की तरह ही प्रथम पाइंट पर टैक्स लगाया जाए जिससे कि शासन को टैक्स का नुकसान भी ना हो और व्यापारियों को अधिकतम कागजी कार्रवाई से निजात मिल सके। इससे व्यापारी अपने व्यापार पर ध्यान देगा। इससे उसका व्यापार बढ़ेगा और राजस्व की बढ़ोतरी होगी। विभाग को भी माल का उपयोग होने के पूर्व ही टैक्स की प्राप्ति हो जाएगी तथा एक वस्तु पर कम से कम पांच व्यापारी टैक्स देने से बचेंगे। इस पर श्री अग्रवाल ने कहाकि इस विषय में वित्तमंत्री जयंत मलैया और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियो के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा और संशोधन की मांग की जाएगी।
इस दौरान चेंबर्स के राजेश अग्रवाल, ब्रजेश सोनी, नारायणदास अग्रवाल, कुशाल राजपूत, राजकुमार अग्रवाल, अमित राठी, राजकुमार नामदेव ने मांग रखी कि विदिशा के जंबार बागरी इलाके में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूखंड का आवंटन तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक ट्रांसपोर्ट और ब