पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायिक कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

न्यायिक कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्याय विभाग की गरिमा बढ़ाने का किया गया आव्हान

हाईकोर्टमप्र के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणजीत सिंह के मार्गदर्शन शनिवार को न्यायिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार 14 सितंबर को भी सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश एसके शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव, वंदन जैन एवं जिला रजिस्ट्रार विकास भटेले मौजूद थे। कार्यक्रम में कर्मचारियों को न्यायिक प्रणाली से अवगत कराते हुए न्यायाधीशों ने विधि संबंधी प्रकिया की जानकारी दी एवं अपने कार्य के दौरान सौहार्दपूर्ण व्यवहार अपनाने की सलाह दी। इस दौरान न्याय विभाग की गरिमा को बढ़ाने का भी आव्हान किया गया।

विदिशा। कार्यक्रममें प्रशिक्षण देते न्यायाधीश।